प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि सरकार सभी को नि:शुल्क टीका लगाने के लिए वचनबद्ध, टीकाकरण का विस्तार सोमवार से

प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि सरकार सभी को नि:शुल्क टीका लगाने के लिए वचनबद्ध, टीकाकरण का विस्तार सोमवार से

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार हर व्‍यक्ति को नि:शुल्‍क कोविड टीका उपलब्‍ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि 21 जून से टीकाकरण का दायरा बढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने देश में वायरस के बदलते स्‍वरूप के कारण बढती चुनौतियों से निपटने के लिए चिकित्‍सा का मजबूत बुनियादी ढांचा बनाने पर जोर दिया।

मेडिकल इनफ्रास्‍ट्रकचर का जो बड़ा नेटवर्क भारत में बना है वो काम अब भी चल रहा है और वो इसी का परिणाम है। देश के दूर-सूदूर में अस्‍पतालों तक वेंटीलेटर्स, ऑक्‍सीजन कनसनट्रेटर्स पहुंचाने का भी तेज गति से प्रयास किया जा रहा है। डेढ हजार से ज्‍यादा ऑक्‍सीजन प्‍लांट बनाने का काम युद्ध स्‍तर पर जारी है और हिन्‍दुस्‍तान के हर जिले में पहुंचने का एक भगीरथ प्रयास है।

Related posts

Leave a Comment