प्रधानमंत्री मोदी ने दोहा में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हम्‍द अल-ताहनी के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री मोदी ने दोहा में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हम्‍द अल-ताहनी के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोहा में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हम्‍द अल-ताहनी के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने तथा आर्थिक क्षेत्रों में मजबूती पर चर्चा की गई। यह भारत-कतर संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री मोदी आज कतर की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर दोहा पहुंचे। यह प्रधानमंत्री की कतर की दूसरी यात्रा है। वे पहली बार जून 2016 में कतर गए थे। हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री महामहिम सुल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

Related posts

Leave a Comment