प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 FM ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 FM ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 FM ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। आज ऑल इंडिया रेडियो की FM सर्विस का Expansion ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है। ऑल इंडिया FM की 91 FM ट्रांसमिटर्स की ये शुरूआत देश के 85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार की तरह है।

प्रधानमंत्री का दृढ़ विश्वास है कि रेडियो जनता तक पहुंचने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री ने व्यापक रूप से श्रोताओं तक पहुंचने के लिए रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम शुरू किया था। अब रविवार 30 अप्रैल को इस कार्यक्रम की ऐतिहासिक 100वीं कड़ी का प्रसारण होना है। ‘मन की बात’ का ये अनुभव देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था। मैं इसके जरिए देशवासियों के सामर्थ्य से जुड़ा रहा हूं, देश की सामूहिक कर्तव्य शक्ति से जुड़ा रहा हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, FM ट्रांसमिशन से बन रही इस कनेक्टिविटी का एक और आयाम है। देश की सभी भाषाओं और विशेषतौर पर 27 बोलियों वाले इलाकों में इन FM ट्रांसमिशन्स से प्रसारण होगा। इसका मतलब ये कनेक्टिविटी सिर्फ संवाद के साधन को ही आपस में नहीं जोड़ती बल्कि लोगों को भी जोड़ती है। बीते वर्षों में देश में जो तकनीकी क्रांति हुआ है, उसने रेडियो और विशेषकर FM को नए अवतार में गढ़ा है। इंटरनेट के कारण रेडियो पिछड़ा नहीं, बल्कि ऑनलाइन FM और पोडकास्ट के जरिए इनोवेटिव तरीकों से सामने आया है। यानी डिजिटल इंडिया ने रेडियो को नए श्रोता भी दिए हैं और नई सोच भी दी है।

Related posts

Leave a Comment