प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में जापानी PM फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में जापानी PM फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में जापानी PM फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत और जापान की दोस्ती ने एक वैश्विक प्रभाव पैदा करने में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई है… मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध और अधिक गहरे होंगे। हम विश्व में समस्याओं के समाधान में एक उचित भूमिका निभाने के लिए समर्थ बनेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, इस दुख की घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया तब शिंजो आबे से काफी लंबी बात हुई थी और कभी सोचा ही नहीं था कि जाने के बाद ऐसी खबर सुनने की नौबत आएगी।

Related posts

Leave a Comment