प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो में पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी की जापान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

PM Modi holds bilateral meeting with Japanese PM Fumio Kishida in Tokyo

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने भारत-जापान साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विज़न की परिकल्पना में दिवंगत प्रधानमंत्री अबे के योगदान को रेखांकित किया।

दोनों राजनेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने से संबंधित विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान हुआ। उन्होंने कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। राजनेताओं ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने, तथा इस क्षेत्र में एवं विभिन्न अंतरराष्ट्रीय समूहों और संस्थानों में साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।

Related posts

Leave a Comment