प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के कोविड-19 से शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; ‘अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के कोविड-19 से शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना करता हूं।’
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा कोविड से संक्रमित हो गये हैं। फुमियो किशिदा का उनके आधिकारिक निवास पर उपचार चल रहा है।
फुमियो किशिदा पिछले एक सप्ताह से गर्मी की छुट्टी पर हैं और सोमवार से काम पर लौटने वाले थे। कोविड से संक्रमित होने के बाद किशिदा ऑनलाइन काम करने पर विचार कर रहे हैं। फुमियो किशिदा इस महीने के अंत में अफ्रीकी विकास पर टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए ट्यूनीशिया की अपनी यात्रा रद्द कर देंगे। उनके इस बैठक में ऑनलाइन शामिल होने की संभावना है।
