प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गायक मुकेश की भारतीय संगीत पर अमिट छाप को याद किया है। सुर संगीत के माहिर कलाकार की आज 100वीं जयंती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया: “सुर संगीत के माहिर कलाकार मुकेश को उनकी 100वीं जयंती पर याद कर रहा हूं। उनके सदाबहार गीत, मन में विभिन्न प्रकार की भावनाओं को जन्म देते हैं और उन्होंने भारतीय संगीत पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी सुमधुर आवाज और दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति, पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करती रहेगी।”