प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में 8,900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विझिनजाम इंटरनेशनल डीप वाटर मल्टीपर्पज सी पोर्ट’ राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी भी मौजूद रहे। केरल सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत विकसित किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में 8,900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विझिनजाम इंटरनेशनल डीप वाटर मल्टीपर्पज सी पोर्ट’ राष्ट्र को समर्पित किया
