प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आशूरा के दिन हजरत इमाम हुसैन (एएस) के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया और उनके साहस के साथ-साथ न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को भी याद किया।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; ‘हम हजरत इमाम हुसैन (एएस) के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हैं और उनके साहस के साथ-साथ न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को भी याद करते हैं। उन्होंने शांति और सामाजिक समानता को सदैव विशेष महत्व दिया।’