प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोपहर तेलंगाना के कामारेड्डी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है तो वह अपने सभी वायदों को पूरा करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना में हल्दी बोर्ड और जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना तथा महिला आरक्षण विधेयक, एक रैंक-एक पेंशन, तीन तलाक और राम मंदिर सहित लागू किये गये अपने वायदों का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि मोदी गारंटियों की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने पर पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने का वायदा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जो गरीबों के हितों की रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जातियों के आरक्षण के वर्गीकरण और लंबे समय तक अन्याय झेल चुके मडिगा समुदाय को न्याय दिलाने के प्रति वचनबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसानों का कल्याण हमेशा से ही भाजपा की प्राथमिकता रही है और किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत दो लाख 75 हजार करोड रुपये किसानों के बैंक खातों में डाले गये हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...