प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबाजी में 7 हजार दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला और लोकार्पण किया। इनमें तरंगा हिल-आबू रोड रेल लाइन का शिलान्यास ,आठ हजार से अधिक आवासीय इकाईयों के लिए आधारशिला रखना और एक हजार 9 सौ 67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 53 हजार एक सौ 72 आवास का लोकार्पण शामिल है। प्रधानमंत्री आज सीएम गौ वंश पोषण योजना का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अब से थोड़ी देर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अंबाजी में रोड शो किया प्रधानमंत्री का अभिनन्दन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मार्ग के दोनों ओर खड़े थे।