प्रधानमंत्री मोदी ने DRDO के पूर्व महानिदेशक डॉ वीएस अरुणाचलम के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने DRDO के पूर्व महानिदेशक डॉ वीएस अरुणाचलम के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन-डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक डॉ. वी.एस. अरुणाचलम के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; “डॉ. वी.एस.अरुणाचलम का निधन वैज्ञानिक समुदाय और सामरिक विश्‍व में एक बड़ा अंतराल छोड़ गया है। उनके ज्ञान, अनुसंधान के प्रति जुनून और भारत की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में समृद्ध योगदान के लिए उनकी काफी सराहना की गई। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं। ऊं शांति।”

Related posts

Leave a Comment