प्रधानमंत्री मोदी ने 5 मध्य एशियाई देशों, रूस और ईरान सहित 7 देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री मोदी ने 5 मध्य एशियाई देशों, रूस और ईरान सहित 7 देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों से मुलाकात की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 मध्य एशियाई देशों, रूस और ईरान सहित 7 देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) से मुलाकात की।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अफगानिस्तान पर महत्वपूर्ण क्षेत्रीय वार्ता की अध्यक्षता की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने अफगान संकट पर भारत द्वारा आयोजित आठ देशों की वार्ता में बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम के न केवल उस देश के लोगों के लिए बल्कि उसके पड़ोसियों और क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण निहितार्थ हैं।

डोभाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि यह अफगान स्थिति पर क्षेत्रीय देशों के बीच करीबी विचार-विमश, अधिक सहयोग और समन्वय का समय है।

अफगानिस्तान पर दिल्ली क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता में रूस, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के सुरक्षा अधिकारी भाग ले रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment