प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्‍ट्रपति के साथ बातचीत के बाद यूक्रेन पर परमाणु हमला टला: CIA

प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्‍ट्रपति के साथ बातचीत के बाद यूक्रेन पर परमाणु हमला टला: CIA

अमेरिका की खुफिया एजेंसी- सी.आई.ए. के निदेशक बिल बर्न्‍स ने कहा है कि यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्‍तेमाल रोकने में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन पर अपने प्रभाव का उपयोग किया। बिल बर्न्‍स ने कहा कि परमाणु हथियारों पर प्रधानमंत्री मोदी के विचारों का रूसी नेतृत्‍व पर प्रभाव पड़ा और यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में एक वैश्विक आपदा टल गई। भारत ने यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्‍तेमाल के खिलाफ बार-बार चेतावनी दी है और कहा है कि इस संघर्ष को संवाद और कूटनीति से खत्‍म किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन से इस संघर्ष को खत्‍म करने के लिये बार-बार कहते आ रहे हैं।

सी.आई.ए. प्रमुख की यह टिप्‍पणी इस मायने में महत्‍वपूर्ण है कि राष्‍ट्रपति पुतिन ने पहले परमाणु हमले की धमकी दी थी। राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा था कि रूस युद्ध में हर उपलब्‍ध तरीका अपनाएगा।

Related posts

Leave a Comment