प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यह बहुत खुशी की बात है कि बेंगलुरू में आयोजित किये जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन कल 24 अप्रैल को होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन खेलों से युवा खेल प्रतिभाओं को निखारने में काफी मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया है कि वे कल शाम खेलों की शुरुआत पर अपने संदेश भी साझा करेंगे।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा; “यह बहुत खुशी की बात है कि बेंगलुरू में आयोजित किये जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन कल 24 अप्रैल को होगा। इन खेलों से युवा खेल प्रतिभाओं को निखारने में काफी मदद मिलेगी। मैं कल शाम खेलों की शुरुआत पर अपने संदेश भी साझा करूंगा।”