प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी आज अहमदाबाद में दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट टेस्ट मैच देखेंगे

प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी आज अहमदाबाद में दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट टेस्ट मैच देखेंगे

गुजरात: ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी अल्बनीज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे। PM नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज आज से शुरू हो रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन का मैच देखेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और आस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंटनी अलबनीज आज अहमदाबाद के नरेन्‍द्र मोदी स्‍टेडियम में भारत और आस्‍ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावॅस्‍कर ट्रॉफी का चौथा क्रिकेट टेस्‍ट मैच देखेंगे। भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैत्री के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

अहमदाबाद पुलिस ने प्रधानमंत्री के दौरे के चलते स्टेडियम के साथ-साथ आसपास के इलाकों में 3,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है। बाद में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर में राजभवन में शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और दोपहर वे दिल्ली जाने के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर कल रात अहमदाबाद पहुंचे जबकि एंटनी अलबनीज का कल दोपहर बाद अहमदाबाद में आगमन हुआ। ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद पहुंचने के बाद साबरमती आश्रम जाकर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने गांधी नगर के राजभवन में होली महोत्‍सव और सांस्‍कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्‍सा लिया। बाद में एंटनी अलबनीज ने अहमदाबाद स्थित आस्‍ट्रेलियाई विश्‍वविद्यालय में एक कार्यक्रम में भाग लिया।

Related posts

Leave a Comment