प्रधानमंत्री मोदी आज हिमाचल प्रदेश के मंडी में पडडल मैदान में युवा रैली को सम्‍बोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज हिमाचल प्रदेश के मंडी में पडडल मैदान में युवा रैली को सम्‍बोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश में मंडी के पड्डल मैदान में युवा रैली को सम्‍बोधित करेंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रैली का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा की राज्‍यशाखा ने किया है।

प्रधानमंत्री जी का हिमाचल के प्रति ए‍क अलग से स्‍नेह है, ए‍क बहुत ज्‍यादा उनके हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ भावनात्‍मक रिश्‍ता है। उस रिश्‍ते को वो आज भी उसी तरह से कायम रखेंगे। जो वर्षों से संरक्षण का कार्य कर रहे थे। तो आज मुझे इस बात को लेकर प्रसन्‍नता है कि हिमाचल प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढाने के लिए जहां प्रधानमंत्री जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है और हम सब लोग हिमाचलवासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। युवा बड़ी संख्‍या में रैली में हिस्‍सा लेंगे।

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंडी जिले के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। रैली राज्य में भाजपा के चुनावी अभियान को गति देने के लिए किया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि मंडी में इस रैली को आयोजित करने के लिए युवा मोर्चा और पार्टी ने एक साल तक व्यवस्थित रूप से काम किया है। उन्होंने कहा कि इस मेगा इवेंट में एक लाख से अधिक युवा भाग लेंगे। इस बीच, रैली में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्‍सों से युवा सुबह से ही बड़ी संख्‍या में पहुंचने लगे हैं। यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री किसी मोर्चा की रैली को संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री जनता के बीच पहुंचेंगे और आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों के लिए समर्थन मांगेंगे।

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव कराए जाने की सम्‍भावना है।

Related posts

Leave a Comment