प्रधानमंत्री मोदी आज बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की साइट का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की साइट का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में बेंगलुरु स्थित हिन्दुस्‍तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का दौरा करेंगे। इस दौरान वह तेजस लड़ाकू विमान की निर्माण सुविधाओं सहित अन्य जगहों पर भी जाएंगे।

प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारतीय वायु सेना ने निविदा जारी कर एचएएल से 12 अत्याधुनिक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान खरीदने का निर्णय किया है।

डीआरडीओ प्रमुख डॉ. समीर वी कामत ने कहा कि इससे भारतीय रक्षा क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा। एलसीए मार्क 2 इंजन और एएमसीए यानी एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के पहले दो स्क्वॉड्रन का इंजन स्वदेशी तकनीक से तैयार किया जाएगा। एचएएल और अमरीकी कंपनी जीई संयुक्त रूप से भारत में इन इंजनों को तैयार करेंगे।

Related posts

Leave a Comment