प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे आज नई दिल्ली में आपसी हित के कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। श्रीलंका के राष्ट्रपति भारत की दो दिवसीय यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे। जहां हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद राष्ट्रपति विक्रमसिंघे की यह पहली भारत यात्रा है। श्रीलंका के राष्ट्रपति आज शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। कल शाम विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस वर्ष भारत और श्रीलंका राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...