मौसम विभाग ने कहा है कि कोंकण और दक्षिण गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई। विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी है। अगले तीन दिनों के दौरान ओडिशा में और अगले दो दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और कर्नाटक के अन्दरूनी हिस्सों में अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के शेष हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों के दौरान कम वर्षा का अनुमान है। देश के उत्तरी भाग में वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे ओडिशा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना रहा। इसके दो से तीन दिनों तक ओडिशा तट पर धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।