प्रधानमंत्री मोदी अपनी एक दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी से दिल्ली के लिए रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एक दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “एक उपयोगी यूएई यात्रा का समापन। हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हमारे देश कई मुद्दों पर एक साथ काम कर रहे हैं। मैं गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को धन्यवाद देता हूं।”

संयुक्त अरब अमीरात(UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच समझौता ज्ञापन (MoUs) का आदान-प्रदान किया।

Related posts

Leave a Comment