प्रधानमंत्री मोदी G20 समिट में भाग लेने इंडोनेशिया जाएंगे

प्रधानमंत्री मोदी G20 समिट में भाग लेने इंडोनेशिया जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 14 से 16 तारीख तक बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया जाएंगे। शिखर सम्मेलन में जी-20 नेता सम्मेलन के मुख्‍य विषय रिकवर टुगेदर, रिकवर स्ट्रांगर के तहत वैश्विक चिंता से जुडे प्रमुख मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सम्‍मेलन में खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन सहित G-20 शिखर सम्मेलन के एजेंडे के हिस्से के रूप में तीन कार्य सत्र आयोजित किए जाएंगे।

शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो प्रतीकात्मक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को G-20 की अध्‍यक्षता सौंपेंगे। भारत इस साल एक दिसंबर से औपचारिक रूप से G-20 का अध्‍यक्ष बन जाएगा। शिखर सम्मेलन से अलग प्रधानमंत्री अपने कुछ समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह बाली में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।

Related posts

Leave a Comment