प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारतीय सेना द्वारा महिला शांति सैनिकों की अपनी सबसे बड़ी टुकड़ी को अबेई, UNISFA में तैनात किए जाने की सराहना की

प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारतीय सेना द्वारा महिला शांति सैनिकों की अपनी सबसे बड़ी टुकड़ी को अबेई, UNISFA में तैनात किए जाने की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारतीय सेना द्वारा महिला शांति सैनिकों की अपनी सबसे बड़ी टुकड़ी को अबेई, यूएनआईएसएफए में तैनात किए जाने पर गर्व व्यक्त किया है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में भारत की सक्रिय भागीदारी की परंपरा रही है।

एडीजी पीआई – भारतीय सेना के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “यह देखकर गर्व हुआ। संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में भारत की सक्रिय भागीदारी की परंपरा रही है। हमारी नारी शक्ति की भागीदारी और भी सुखद है।”

Proud to see this.

India has a tradition of active participation in UN peacekeeping missions. The participation by our Nari Shakti is even more gladdening. https://t.co/dcJKLuvldF

— Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2023

Related posts

Leave a Comment