प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नादिया में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा : “पश्चिम बंगाल के नादिया में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल लोगों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नादिया, पश्चिम बंगाल में हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रत्येक आश्रित को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया; “प्रधानमंत्री ने नादिया, पश्चिम बंगाल में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के आश्रितों को 2 लाख रुपये (प्रत्येक को) की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रत्येक घायल को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।”