प्रधानमंत्री ने पंजाब के होशियारपुर में एक दुर्घटना पर शोक प्रकट किया; PMNRF से अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई

प्रधानमंत्री ने पंजाब के होशियारपुर में एक दुर्घटना पर शोक प्रकट किया; PMNRF से अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्‍यक्‍त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में हुए हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट संदेश में कहा है; पंजाब के होशियारपुर में हुई एक दुर्घटना के कारण होने वाली जनहानि पर शोक प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की स्वीकृति दी है। घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Related posts

Leave a Comment