प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में मुख्‍य सचिवों के तीन दिन के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में मुख्‍य सचिवों के तीन दिन के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में मुख्‍य सचिवों के तीन दिन के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करेंगे। यह सम्‍मेलन तीसरी बार हो रहा है। पहला सम्‍मेलन पिछले वर्ष जून में धर्मशाला में, दूसरा इसी वर्ष जनवरी में दिल्‍ली में हुआ था।

प्रधानमंत्री मोदी के सहकारी संघवाद के सिद्धांत से प्रेरित होकर केन्‍द्र और राज्य सरकारों के बीच सहभागी शासन और साझेदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्‍य सचिवों का सम्मेलन आयोजित किया जाता है। तीन दिनों के सम्मेलन में केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों, मुख्य सचिवों और सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित दो सौ से अधिक लोग भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण और शहरी आबादी तक पहुंचाने और आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में सहयोगात्मक कार्रवाई का आधार बनेगा। सम्मेलन में जीवन सुगमता और राज्यों के साथ साझेदारी में विकास एजेंडे के कार्यान्वयन पर मुख्य तौर पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment