प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 और 19 जनवरी को कर्नाटक का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 और 19 जनवरी को कर्नाटक का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 और 19 जनवरी को कर्नाटक का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आज बेंगलुरु में संवाददाता सम्‍मेलन में यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि प्रधानमंत्री 12 जनवरी को उत्तरी कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में पांच दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्सव में 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के सात हजार पांच सौ युवा शामिल होंगे।

19 जनवरी को, प्रधानमंत्री नारायणपुरा बाएं किनारे सिंचाई नहर आधुनिकीकरण परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। विजयपुरा जिले में कृष्णा नदी पर नारायणपुरा जलाशय के बाद लेफ्ट बैंक नहर का आधुनिकीकरण किया गया है ताकि पानी के उपयोग की दक्षता में सुधार हो सके, कमान क्षेत्र में पानी की आपूर्ति निर्बाध बनी रहे तथा अंतिम छोर तक पानी पहुँचाया जा सके। मुख्यमंत्री बोम्मई ने बताया कि प्रधानमंत्री का 19 जनवरी को अपनी यात्रा के दौरान कलबुर्गी में होने वाले बंजारा समुदाय के सम्मेलन में भी भाग लेने का कार्यक्रम है।

Related posts

Leave a Comment