प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भोपाल में पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इस स्टेशन में हर आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। देश में एक सौ 75 से अधिक स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। भारतीय रेल देश की संस्कृति और पर्यटन को जोडने का काम कर रही है। इस स्टेशन से पता चलता है कि भारतीय रेल का भविष्य कितना आधुनिक है। इससे पहले यह हबीबगंज रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता था। देश में अपनी तरह के इस पहले विश्व स्तरीय मॉडल रेलवे स्टेशन में वे सभी सुविधाएं हैं जो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर उपलब्ध होती हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...