प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिन्नरई विजयन से आज टेलीफोन पर बातचीत की और राज्य में तेज बारिश और भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट श्रृंखला में कहा कि बारिश और भूस्खलन के कारण केरल में कई लोगों की जान गई है, जो बहुत दुखद है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रभावित लोगों और घायलों को मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन काम कर रहा है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा और बेहतरी की कामना की।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...