प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘विकसित भारत विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘विकसित भारत विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम में शामिल हुए

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘विकसित भारत विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत, विकसित राजस्थान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में इस समय राजस्थान की हर विधानसभा से लाखों साथी जुड़े हैं, मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। कुछ दिन पहले फ्रांस के राष्ट्रपति का आपने जयपुर में जो स्वागत-सत्कार किया उसकी गूंज पूरे भारत और फ्रांस में है।

प्रधानमंत्री ने कहा, आज राजस्थान के विकास के लिए करीब 17 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। यह परियोजनाएं रेल, रोड, सौर ऊर्जा, पानी और LPG जैसे विकास कार्यक्रमों से जुड़े हैं। यह परियोजनाएं राजस्थान के हजारों युवाओं को रोजगार देने वाली हैं।

Related posts

Leave a Comment