प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के आदर्श पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और धरोहर को केन्द्र में रखते हुए राष्ट्रीय उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया और यही विकसित भारत के निर्माण का प्रेरणा-स्रोत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
