प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें आसियान – भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल से इंडोनेशिया की दो दिन की यात्रा पर रहेगें। दोनों शिखर सम्मेलनों का आयोजन आसियान के वर्तमान अध्यक्ष इंडोनेशिया ने जकार्ता में किया है। पिछले वर्ष भारत – आसियान संबंधों के व्यापक रणनीतिक भागीदारी में बदलने के बाद से यह पहला शिखर सम्मेलन होगा। सम्मेलन के दौरान भारत-आसियान संबंधों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और भविष्य में सहयोग की रूपरेखा तय की जाएगी। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आसियान देशों और इसके आठ साझेदार देशों के नेताओं के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श का अवसर होगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...