प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उच्च आदर्श और लोगों की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता हमें लगातार प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिये उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
