पेरू की राजधानी लीमा में शुक्रवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों में देश भर में व्यापक बदलाव की मांग कर रहे और विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की बढ़ती संख्या से नाराज प्रदर्शनकारियों ने शहर की सबसे ऐतिहासिक इमारतों में से एक को जला दिया। राष्ट्रपति ने अहिंसा का मिलकर मुकाबला करने की अपील की है। इस सप्ताह के शुरू में हजारों प्रदर्शनकारी लीमा में एकत्रित हुए और उन्होंने बड़े बदलाव की मांग की तथा प्रदर्शनों में मरने वालों की बड़ी संख्या पर आक्रोश व्यक्त किया। इस बीच, अरेक्विपा में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई ताजा झड़प के बाद मुख्य हवाई अड्डे का संचालन स्थगित कर दिया गया। शहर के कुस्को हवाई अड्डे और दक्षिण में स्थित जुलियाका में एक और हवाई अड्डे पर भी हमले किए गए। सरकार ने इस सप्ताह कुछ नागरिक अधिकारों में कटौती करते हुए छह क्षेत्रों में आपातकाल की अवधि बढ़ा दी है। राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे ने इस्तीफा देने और तत्काल चुनाव कराने की मांग को खारिज करते हुए बातचीत का आह्वान किया और देश में शांति भंग करने में शामिल लोगों को दंडित करने की बात कही है।
पेरू की राजधानी लीमा में प्रदर्शनकारियों ने शहर की सबसे ऐतिहासिक इमारत को जलाया