पूर्वी यूक्रेन में रूस के नियंत्रण वाले दोनेतस्क में यूक्रेनी सेना की गोलीबारी में 27 की मौत और 25 घायल

पूर्वी यूक्रेन में रूस के नियंत्रण वाले दोनेत्स्क में यूक्रेनी सेना की गोलीबारी में 27 लोग मारे गये हैं और 25 घायल हुए हैं। शहर के रूसी मेयर के अनुसार यूक्रेन ने बाजार वाले इलाक़े को निशाना बनाया।

रूस के विदेशमंत्री ने पश्चिमी देशों से मिले हथियारों से किये गये यूक्रेन के इस हमले को आतंकवाद की जघन्य कार्रवाई कहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने कहा कि रूस ने एक ही दिन में यूक्रेन के नौ क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए 100 से अधिक शहरों और गांवों में गोलाबारी की।

Related posts

Leave a Comment