पूर्व सांसद अतीक अहमद को आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सांसद-विधायक अदालत में पेश किया जाएगा। उसे कल गुजरात की साबरमती जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया गया था। अतीक, उसका पुत्र और चचेरा भाई, अधिवक्ता उमेशपाल की हत्या में अभियुक्त है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो दिन पहले उमेशपाल हत्या मामले में 13 लोगों के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें अतीक अहमद, अली अहमद, असलम और दस अन्य लोगों के खिलाफ 307 और 120बी सहित भारतीय दंड सहिता की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए थे। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कल प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके सहयोगी के खिलाफ छापे मारे।
Related posts
-
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे शरीर... -
वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय क्रिकेट... -
YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी आधिकारिक...