नई दिल्ली: पूर्व बसपा नेता मलूक नागर, पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में शामिल हुए।
पूर्व बसपा नेता मलूक नागर ने राष्ट्रीय लोक दल में शामिल होने पर कहा, “साल 2006 से मैं बसपा में हूं। ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड है क्योंकि 18 साल तक बसपा में कोई और नहीं टिका। बसपा में एक-डेढ़ योजना में लोग या तो पार्टी से निकाल दिए जाते हैं या तो पार्टी छोड़कर चले जाते हैं। 2022 में मैंने विधायक चुनाव नहीं लड़ा, 2024 में सांसद चुनाव भी नहीं लड़ा। घर में बैठकर देश के लिए काम ना करें, ये ठीक नहीं था।”
The post पूर्व बसपा नेता मलूक नागर, पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में शामिल हुए appeared first on INsamachar.