पुरूषों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में शिवा थापा ने साढे 63 किलोग्राम भारवर्ग का खिताब जीत लिया है। थापा ने आज तडके मेघालय की राजधानी शिलांग में विश्व युवा चैम्पियनशिप पदक विजेता वंशज को हराकर स्वर्ण जीता। 51 किलोग्राम श्रेणी में ओलम्पिक पदक विजेता अमित पंघल ने अंशुल पूनिया को हराकर स्वर्ण जीता। 57 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन सिवच, 80 किलोग्राम श्रेणी में लक्ष्य चाहर और 92 किलोग्राम वर्ग में संजीत कुमार ने स्वर्ण जीते हैं।
पुरूषों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में शिवा थापा ने साढे 63 किलोग्राम भारवर्ग का खिताब जीता