केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से भारत को विश्व की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनाने में ठोस योगदान करने की अपील की है। पीयूष गोयल ने आज पुणे में पुणे मर्चेन्ट चैम्बर के आदर्श व्यापारी उत्तम पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक अलग रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने राजकोषीय घाटा नियंत्रित कर देश में बढ़ती मुद्रास्फीति को सफलतापूर्वक रोका है। पीयूष गोयल ने कहा कि ब्याज दर घटाकर विदेशी निवेश को प्रोत्साहन दिया गया है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...