पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर्स और असेसर्स प्रोग्राम में प्रशिक्षण शुरू

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर्स और असेसर्स प्रोग्राम में प्रशिक्षण शुरू

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने आज पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर्स और असेसर्स प्रोग्राम में प्रशिक्षण शुरू किया। इस योजना का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाना है।

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि ज्ञान और नवाचार के पथ प्रदर्शक के रूप में मास्टर प्रशिक्षण देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मंत्रालय के अनुसार यह पांच दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार तक राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों के 41 मास्टर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए निर्धारित है। इसका लक्ष्य इन मास्टर ट्रेनर्स को आधुनिक प्रौद्योगिकी कौशल और उद्यमशीलता से लैस करना है।

Related posts

Leave a Comment