मनीला में खेले जा रहे एशिया बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला सिंगल्स में भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में सिंधु ने चीन की पांचवीं वरीयता प्राप्त बिंग जियाओ को हराया। इस जीत के साथ पीवी सिंधु ने अपने लिये पदक पक्का कर लिया है। सिंधु आज जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अकाने यामागुची से सेमीफाइनल खेलेंगी।
पी.वी. सिंधु मनीला में एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचीं