पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,660 नए मामले सामने आए जबकि 9,213 लोग स्वस्थ हुए

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,660 नए मामले सामने आए जबकि 9,213 लोग स्वस्थ हुए

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,660 नए मामले सामने आए, सक्रिय मरीजों की संख्या 63,380 है। बीते चौबीस घंटों में 9,213 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,43,11,078 है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.67 प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ (95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में 4,943 टीके लगाए गए।

अब तक 92.56 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 1,89,087 जांच की गई।

Related posts

Leave a Comment