पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,981 नए मामले दर्ज, कोविड टीकाकरण कवरेज ने 97.23 करोड़ का आंकड़ा पार

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,981 नए मामले दर्ज, कोविड टीकाकरण कवरेज ने 97.23 करोड़ का आंकड़ा पार

पिछले 24 घंटों में 8,36,118 वैक्सीन की खुराक देने के साथ भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 97.23 करोड़ (97,23,77,045) से अधिक हो गया है। इस उप‍लब्धि को 96,05,482 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 17,861 रोगियों के स्‍वस्‍थ होने से (महामारी की शुरुआत के बाद से) स्‍वस्‍थ व्‍यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 3,33,99,961 हो गई है। इसके परिणाम स्‍वरूप, भारत की रिकवरी दर 98.08 प्रतिशत है। मार्च 2020 के बाद रिकवरी रेट इस समय अपने उच्चतम स्‍तर पर है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयास से दैनिक नए मामलों की संख्‍या 50,000 से कम बनी हुई है और यह लगातार पिछले 111 दिनों से दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 15,981 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 8 दिनों से 20,000 से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। वर्तमान में कुल सक्रिय मामले 2,01,632 है, जो 218 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 0.59 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 9,23,003 जांच की गई है। भारत में अब तक लगभग 59 करोड़ (58,98,35,258) लोगों की जांच की गई है। जबकि देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 113 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.44 प्रतिशत रहते हुए तीन प्रतिशत से कम है। दैनिक पुष्टि वाले मामलों दर 1.73 प्रतिशत दर्ज की गई है। पिछले 47 दिनों से दैनिक पुष्टि वाले मामले की दर तीन प्रतिशत से नीचे और लगातार 130 दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Related posts

Leave a Comment