पाकिस्‍तान से संचालित आतंकवादी गुटों की भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियां जारी: अमेरिका

पाकिस्‍तान से संचालित आतंकवादी गुटों की भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियां जारी: अमेरिका

अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्‍तान से संचालित आतंकवादी गुटों की भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियां जारी है। अमेरिका की वैश्‍विक आतंकवाद पर रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्‍तान के स्‍थानीय अधिकारी जैश-ए-मोहम्‍मद के मुखिया मसूद अज़हर और 2008 के मुम्‍बई हमले के साजिशकर्ता साजिद मीर सहित अन्‍य आतंकी संगठनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्‍लिंकन ने 2020 की आतंकवाद पर रिपोर्ट के बारे में कहा है कि लाहौर के आतंकरोधी अदालत ने लश्‍कर-ए-तैयबा के हाफिज सईद को कई बार दोषी ठहराया है लेकिन उसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्‍तान में कुछ मदरसे आतंक को बढ़ावा देने की शिक्षा दे रहे हैं।

भारत-अमेरिका सहयोग पर महत्‍व देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका, भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी मजबूत कर रहा है। इसके अंतर्गत तीसरी टू प्‍लस टू मंत्री स्‍तरीय वार्ता अक्‍टूबर में आयोजित की गई थी।

रिपोर्ट में राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण सहित भारत के आतंकरोधी बलों की आतंकी ताकतों के विरूद्ध कार्रवाई की सराहना की गई है।

Related posts

Leave a Comment