पाकिस्तान सीमा पर अफगानिस्तान सेना की गोलीबारी में छह पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में अफगानिस्तान का एक सैनिक भी मारा गया। गोलीबारी में 27 लोग घायल हुए हैं।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर स्पिन बोल्दाक इलाके में चमन बार्डर पर एक बार फिर तनाव बढ़ा है। पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी बयान के अनुसार अफगान बार्डर फोर्स ने चमन बॉर्डर पर आर्टिलरी और मोर्टार के साथ भारी हथियारों से लैस होकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
