पाकिस्‍तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्‍या की कोशिश के बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन

पाकिस्‍तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्‍या की कोशिश के बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन

पाकिस्‍तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्‍या की कोशिश के एक दिन बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बृहस्‍पतिवार को इमरान खान पर उस समय गोली चलाई गई जब उनका कन्‍टेनर पार्टी की रैली के लिए वजीराबाद के अल्‍लाहवाला चौक पहुंचा था। पंजाब पुलिस ने पुष्टि की है कि गोलीबारी की इस घटना में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई और सात घायल हो गये। पुलिस के अनुसार गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

Leave a Comment