दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘विजिलेंट स्‍टॉर्म’ के अंतिम दिन आज US USB-1B बमवर्षक विमान शामिल होगा

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘विजिलेंट स्‍टॉर्म’ के अंतिम दिन आज US USB-1B बमवर्षक विमान शामिल होगा

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अमरीका के साथ जारी संयुक्‍त हवाई अभ्‍यास- ‘विजिलेंट स्‍टॉर्म’ के अंतिम दिन आज अमरीकी यूएसबी-1बी बमवर्षक विमान शामिल होगा। उत्‍तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपणों के बाद दोनों देशों ने अब तक का सबसे बड़ा संयुक्‍त अभ्‍यास सोमवार से शुरू किया था। अमरीका और दक्षिण कोरिया ने चेतावनी दी है कि उत्‍तर कोरिया लगातार मिसाइल प्रक्षेपणों के बाद परमाणु परीक्षण कर सकता है।

उत्‍तर कोरिया ने इस संयुक्‍त अभ्‍यास के विरोध में अपना मिसाइल प्रक्षेपण बढ़ा दिया है और ‘विजिलेंट स्‍टॉर्म’ अभ्‍यास को उसके खिलाफ लक्षित और उकसाने वाली कार्रवाई कहा है।

Related posts

Leave a Comment