पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान के दौरान आतंकी हमलों में 5 लोग मारे गए

पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान के दौरान आतंकी हमलों में 5 लोग मारे गए

पाकिस्तान में आज आम चुनाव के लिए मतदान के दौरान आतंकी हमलों में पांच लोग मारे गए। डेरा इस्माइल खान जिले के कुलाची इलाके में एक बम विस्फोट और गोलीबारी में चार पुलिसकर्मी मारे गए। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में बंदूकधारियों की सुरक्षा बलों के वाहन पर की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बलूचिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में कल दो धमाकों में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

Related posts

Leave a Comment