पाकिस्तान सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से ऋण प्राप्त करने के लिए नीतिगत ब्याज दर में दो प्रतिशत बढोत्तरी की शर्त को स्वीकार कर लिया है। मौजूदा ब्याज दर 17 प्रतिशत है। इस शर्त को स्वीकार करने से पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से एक अरब दस करोड़ डॉलर का ऋण लेना संभव हो सकेगा। यह ऋण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिलने वाले साढे छह अरब डॉलर के ऋण का हिस्सा है। पाकिस्तान के इस निर्णय से ब्याज दर बढ़कर 19 प्रतिशत हो जाएगी। अक्तूबर-1996 में यह दर 19 दशमलव पांच प्रतिशत थी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...