पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने नेशनल असेंबली को समय से पहले भंग करने की अनुमति दे दी है। नेशनल असेम्बली को भंग करने को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा राष्ट्रपति को एक संदेश भेजे जाने के बाद कल देर रात पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने यह घोषणा की। शहबाज शरीफ के इस कदम ने एक कार्यवाहक व्यवस्था की नियुक्ति की प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत कर दी है। पाकिस्तान की निर्वाचित सरकार अपना पांच वर्षीय संवैधानिक सत्र पूरा कर चुकी है। आम चुनाव अब 90 दिनों के भीतर कराने होंगे। पाकिस्तान का निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीख की घोषणा करेगा।
Related posts
-
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे शरीर... -
वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय क्रिकेट... -
YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी आधिकारिक...